Context Bombing: आर्टफिशियल इंटेलिजेंस आज के समय में लोगों के बहुत काम आ रहा है. ये लोगों के काम करने के तरीकों को भी बदल रहा है. हालांकि, अब इस नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल साइबर अपराध में भी किया जा रहा है. अब हैकर्स एआई की मदद से भी लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं. इसी को देखते हुए अब एक नई टेक्नोलॉजी आ चुकी है जो हैकर्स के लिए मुसीबत बन चुकी है. दरअसल, ये एक नया तरीका है जिसे कॉन्टेक्स्ट बॉम्बिंग (Context Bombing) कहा जाता है. आइए जानते हैं क्या है ये सिस्टम.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साइबर सुरक्षा कंपनी Tracebit के वैज्ञानिकों ने Prompt Injection से बचने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है जिसे Context Bombing कहते हैं. इस टेक्नोलॉजी में पासवर्ड, सिक्योरिटी की या दूसरी जरूरी जानकारी के साथ स्पेशल टाइप के कमांड पहले से ही जोड़ दिए जाते हैं. जब कोई AI एजेंट इन डेटा तक पहुंचता है तो उसे ऐसे कमांड दिखाई देते हैं जो उसकी Guardrails को एक्टिव कर देते हैं. ऐसे में होता ये है कि AI किसी भी संदिग्ध या गलत काम को करने से साफ इनकार कर देता है जिससे हैकर आपके सिस्टम को अपने कंट्रोल में नहीं ले पाएगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Context Bombing का मकसद AI के अंदर मौजूद Refusal Mechanism को एक्टिव करना है. जैसे ही मॉडल किसी गलत कमांड वाले कॉन्टेक्स्ट से टकराता है, वह आगे की एक्टिविटी को ऐक्सेप्ट नहीं करता.
Tracebit के अनुसार, एक बार AI इस सुरक्षा मोड में पहुंच जाए तो उसे दोबारा गलत कमांड के जरिए प्रभावित करना काफी मुश्किल हो जाता है. वैज्ञानिकों ने इस टेक्नोलॉजी का टेस्ट कई फेमश AI मॉडल्स पर किया है जिसमें Opus 4.8, Gemini 3.1 Pro, GLM 5.2, DeepSeek 4 Pro जैसे मॉडल्स शामिल हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, AI बेस्ड चैटबॉट और बड़े लैंगवेज मॉडल (LLM) को निर्देश देकर काम कराया जाता है. हैकर्स इसी प्रोसेस का फायदा उठाने के लिए Prompt Injection टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं.
इसमें वे ईमेल, डॉक्यूमेंट्स, कैलेंडर इनवाइट या दूसरी जरूरी फाइलों में ऐसे छिपे हुए कमांड जोड़ देते हैं जिन्हें AI असली कमांड समझ लेता है. अगर AI इन कमांड्स को मान ले तो वह संवेदनशील जानकारी लीक कर सकता है, गलत फैसले ले सकता है या आपको किसी बड़ी मुसीबत में भी फसा सकता है.
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी