Sleep Mode या Hibernate? जानिए Laptop में कौन सा ऑप्शन होता है ज्यादा बेहतर और क्या होता है अंतर
हिमांशु तिवारी July 21, 2026 02:12 AM

Sleep Mode Vs Hibernate: लैपटॉप का भी इस्तेमाल अब पहले से ज्यादा हो चुका है. ऑफिस के काम से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, आज लैपटॉप का इस्तेमाल किया जाता है. इसी कड़ी में बता दें कि अगर आप भी लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो आपने भी कई बार सिस्टम में स्लीप मोड और हाइबरनेट देखा होगा. ज्यादार लोगों को आज भी इन दोनों में अंतर नहीं पता होता है. आइए जानते हैं कि लैपटॉप में कौन सा ऑप्शन चुनना ज्यादा बेहतर होता है और दोनों में क्या अंतर है.

क्या होता है Hibernate

दरअसल, Hibernate Mode में लैपटॉप आपके सभी खुले हुए प्रोग्राम और फाइलों की जानकारी हार्ड ड्राइव या SSD में सेव कर देता है और फिर पूरी तरह बंद हो जाता है. इस स्थिति में लैपटॉप बिलकुल भी बैटरी का इस्तेमाल नहीं करता है.

अब जब आप दोबारा लैपटॉप चालू करते हैं तो सिस्टम उसी स्थिति में वापस आ जाता है, जहां आपने काम छोड़ा था. हालांकि, इसे शुरू होने में Sleep Mode के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लगता है.

Sleep Mode

जानकारी के अनुसार, Sleep Mode में लैपटॉप पूरी तरह बंद नहीं होता बल्कि कम बैटरी की खपत के साथ एक लो-पावर स्टेट में चला जाता है. इस दौरान आपके सभी खुले हुए ऐप्स और फाइलें RAM में सेफ रहते हैं. जैसे ही आप पावर बटन दबाते हैं या लैपटॉप खोलते हैं सिस्टम कुछ ही सेकंड में वहीं से शुरू हो जाता है, जहां आपने काम छोड़ा था.

हालांकि, Sleep Mode में RAM ऑन रहता है जिससे लैपटॉप की बैटरी थोड़ी-बहुत इस्तेमाल होती रहती है. अगर बैटरी पूरी तरह खत्म हो जाए और सेव न किया गया डेटा मौजूद हो तो उसके खोने की संभावना रहती है.

क्या है अंतर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Sleep Mode का सबसे बड़ा फायदा इसकी तेज स्पीड होती है और ये उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन होता है जिन्हें एक छोटा ब्रेक लेना होता है. वहीं, दूसरी ओर, Hibernate आपके लंबे समय तक लैपटॉप को बिना बैटरी के इस्तेमाल के बंद करने का ऑप्शन देता है. अगर आप कई घंटों या पूरे दिन तक लैपटॉप का इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं तो Hibernate का ऑप्शन चुन सकते हैं.

कौन है ज्यादा बेहतर

आपको बता दें कि ये पूरी तरह से आपके काम पर निर्भर करता है. अगर आप थोड़े समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं जैसे 10 मिनट से 1 घंटे तक, तो आपके लिए Sleep Mode ही बेहतर ऑप्शन है.

वहीं, अगर लंबे समय तक लैपटॉप बंद रखने या ट्रैवल के दौरान आप Hibernate का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके लैपटॉप की बैटरी कमजोर हो गई है तो Hibernate आपके लिए एक ज्यादा सेफ ऑप्शन साबित हो सकता है.

Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.