क्या एक फोन से दूसरे फोन को चार्ज किया जा सकता है? जानिए क्या है इसकी पूरी सच्चाई
हिमांशु तिवारी July 21, 2026 04:42 PM

Tech Tips: फोन चार्जिंग की समस्या आज के समय में ज्यादातर यूजर्स में देखने को मिलती है. कई यूजर्स स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए पावर बैंक का भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अक्सर ये सवाल लोगों के मन में दौड़ता है कि क्या एक फोन से दूसरे फोन को चार्ज किया जा सकता है या नहीं. दरअसल, आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है जिसकी मदद से अब मार्केट में आने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन में यूजर्स को ये सुविधा मिलने लगी है जिससे वे एक फोन से दूसरे फोन को चार्ज कर सकते हैं.

क्या होता है रिवर्स चार्जिंग फीचर

स्मार्टफोन में आज कल रिवर्स चार्जिंग फीचर आने लगा है जो यूजर्स के काफी काम आता है. दरअसल, रिवर्स चार्जिंग एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसकी मदद से आपका स्मार्टफोन दूसरे डिवाइस को अपनी बैटरी से चार्ज कर सकता है. ये काम दो तरीकों से होता है. पहला, USB-C केबल के जरिए और दूसरा, वायरलेस Qi चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से.

इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग में दोनों डिवाइस को एक-दूसरे की बैक साइड से सटाकर रखना होता है. अगर दोनों डिवाइस Qi वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं तो चार्जिंग अपने आप शुरू हो जाती है. हालांकि, वायरलेस चार्जिंग के दौरान फोन में ज्यादा गर्म होने की समस्या देखने को मिल सकती है. इसलिए लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

कौन से डिवाइस हो सकते हैं चार्ज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिवर्स चार्जिंग की मदद से आप कई तरह के गैजेट्स को चार्ज कर सकते हैं जैसे दूसरा स्मार्टफोन, वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और दूसरे Qi सपोर्टेड डिवाइसेज. ध्यान रखें कि हर डिवाइस दूसरे फोन को चार्ज नहीं कर सकता.

Google Pixel फोन में ऐसे करें ये फीचर ऑन

अगर आपके पास Google के Pixel 5 और उसके बाद लॉन्च हुए मॉडल्स हैं तो भी आपको ये फीचर मिलता है. Pixel फोन में इसे Battery Share नाम दिया गया है. इसे ऑन करने के लिए Settings में जाएं और Battery पर क्लिक करें. इसके बाद आपके फोन में ये फीचर ऑन हो जाएगा.

Samsung Galaxy फोन में कैसे चालू करें Wireless PowerShare

अगर आपके पास Samsung का प्रीमियम स्मार्टफोन है तो आपको भी Wireless PowerShare फीचर मिलता है. इसे चालू करने के लिए नोटिफिकेशन पैनल खोलें और Wireless PowerShare ऑप्शन को ऑन करें. इसके बाद जिस डिवाइस को चार्ज करना है उसे फोन की बैक साइड पर रखें. ये फीचर Galaxy Buds, Galaxy Watch, Gear सीरीज और दूसरी Qi सपोर्टेड डिवाइस के साथ काम करता है.

मोबाइल यूजर्स सावधान! लगातार स्क्रॉलिंग से बढ़ सकती है ये समस्या, जानिए कैसे करें बचाव?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.