जैमर से कैसे बंद हो जाता है इंटरनेट? जानिए कैसे करता है काम और क्या है उपाय
प्रमोद कुमार July 21, 2026 04:42 PM

How Jammer Works: सोमवार को जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर मोबाइल सिग्नल नहीं आ रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कुछ जगहों पर पोर्टेबल मोबाइल जैमर लगाए थे. ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी प्रदर्शन स्थल पर जैमर का इस्तेमाल किया गया है. कई बार पहले भी प्रदर्शन स्थल, परीक्षा केंद्रों और दूसरी संवेदनशील जगहों पर जैमर का इस्तेमाल होता आया है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जैमर क्यों लगाए जाते हैं और ये काम कैसे करते हैं. 

दिल्ली पुलिस ने क्यों लगाए जैमर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर मोबाइल जैमर लगाए थे. पुलिस इस इलाके के आसपास के मोबाइल कम्युनिकेश को टेंपरेरी तौर पर ब्लॉक करना चाहती थी. अधिकारियों को मानना है कि इससे लोगों में रियल-टाइम कॉर्डिनेशन नहीं हो पाता और सेंसेटिव एक्शन लाइव स्ट्रीमिंग के चांस भी कम हो जाते हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन्हें स्पेसिफिकेशन लोकेशन पर लिमिटेड टाइम के लिए ही इंस्टॉल किया था.

कैसे काम करते हैं जैमर?

मोबाइल जैमर के काम करने का तरीका सिंपल होता है. इसे जिस एरिया में इंस्टॉल किया जाता है, यह उसके आसपास की जगहों पर मोबाइल नेटवर्क को जाम कर देता है. ऑन होने के बाद जैमर उसी फ्रीक्वैंसी पर रेडियो वेव्स छोड़ता है, जिस फ्रीक्वैंसी पर 3G, 4G और 5G नेटवर्क आता है. जैमर से निकली वेव्स स्ट्रॉन्ग होती है और ये मोबाइल टावर से फोन तक आने वाले सिग्नल को रोक देती है. इससे फोन मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाता. यही वजह होती है कि जैमर की रेंज में आने वाले डिवाइस पर न तो इंटरनेट काम करता है और न ही कॉलिंग और मैसेज हो पाते हैं. यह ध्यान रहे कि जैमर को टेंपरेरी तौर पर इंस्टॉल किया जाता है और यह केवल अपनी रेंज में आने वाले डिवाइसेस पर असर डालता है. जैमर के बंद होते ही मोबाइल नेटवर्क बहाल हो जाता है.

जैमर ऑन होने की स्थिति में आप क्या करें?

अगर जैमर ऑन है और आप इसकी रेंज के भीतर हैं तो आपका फोन मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट नहीं होगा. इसमें आपके फोन की कोई कमी नहीं है. जैमर ऑन होने तक यह मोबाइल टावर से आपके फोन तक सिग्नल नहीं पहुंचने देगा. इससे बचने के लिए आप अपनी जगह से दूर जा सकते हैं. जैसे ही आप जैमर की रेंज से बाहर होंगे, आपका फोन अपने आप ही नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा. 

50,000 से भी ज्यादा की छूट! Samsung Galaxy S25 Ultra पर आ गया सबसे बड़ा डिस्काउंट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.