क्रिकेटर Abishek Porel पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश
samacharjagat-hindi July 21, 2026 07:43 PM

खेल डेस्क। बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने पोरेल की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। उच्च न्यायालय ने पुलिस को अभिषेक पोरेल के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया है, जिससे वह कथित निजी फोटो और वीडियो शेयर ना किए जा सकें।

खबरों के अनुसार, आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने शादी का वादा कर संबंध बनाने और दोनों के निजी पलों की रिकॉर्डिंग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बंगाल के लिए 116 और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मैच खेल चुके पोरेल की महिला से जनवरी 2023 में पहचान हुई थी।

खबरों के अनुसार, महिला ने पोरेल पर उसे मंकुंडू स्थित अपने फ्लैट में ले गया संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पोरेल ने उसे शादी का भरोसा दिया था। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.