Kitchen Vastu And Purity: बिना नहाए नहीं बनाना चाहिए भोजन, जानें रसोई में कौन-कौन नियम करें फॉलो
TV9 Bharatvarsh July 21, 2026 07:43 PM

Vastu Tips For Kitchen: हिंदू धर्म में पवित्रता का विशेष सम्मान किया जाता है. बिना स्नान किए कोई भी कार्य करना अशुभ माना जाता है. यहां तक ​​कि देवता भी बिना स्नान किए पका हुआ भोजन ग्रहण नहीं करते. मान्यता के अनुसार, घर की रसोई अन्नपूर्णा माता का निवास स्थान है इसलिए रसोई को साफ रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्नान किए बिना खाना पकाने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बिना स्नान किए खाना पकाने से कुंडली में राहु और केतु का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है. ऐसा भोजन खाने से परिवार के सदस्यों में मानसिक और शारीरिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. बिना स्नान किए खाया और बनाया गया भोजन तामसिक भोजन माना जाता है. इसके अलावा रसोई को लेकर तमाम तरह के नियम हैं.

दक्षिण-पूर्व में रसोई का होना शुभ

वास्तु शास्त्र कहता है कि दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में बनी रसोई सबसे शुभ मानी जाती है. यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है. अगर संभव नहीं है तो उत्तर-पश्चिम दिशा को भी चुनाव किया जा सकता है. वहीं, भोजन पकाते समय पूर्व दिशा की ओर मुख रखना चाहिए.

रसोई को हमेशा रखना चाहिए साफ

अगर आप रसोई में तितर-बितर चाजें फैलाकर रखते हैं तो यह अच्छा नहीं माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जहां गंदगी रहती है या फिर चीजें अव्यवस्थित रहती हैं वहां पॉजिटिव एनर्जी कम होती है इसलिए भोजन पकाने से पहले और बाद में अच्छी तरह से रसोई को साफ करना चाहिए. इसके अलावा रात में जूठे बर्तन न छोड़ें.

रसोई में पानी का स्थान कहां रखें?

वास्तु के मुताबिक, रसोई में पीने के पानी का स्थान उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. माना जाता है कि इससे घर में संतुलन और पॉजिटिविटी बनी रहती है. वहीं, गैस चूल्हे और बर्तन साफ करने वाले सिंक को एक साथ रखने से बचना चाहिए. यदि ऐसा करना जरूरी हो, तो उनके बीच कुछ दूरी रखें. इससे पॉजिटिविटी कम नहीं होती है.

खाना बनाने से पहले करें रसोई में पूजा

कई घरों में भोजन पकाने से पहले मां अन्नपूर्णा को याद किया जाता है. इससे घर में बरकत बनी रहती है. यही नहीं, रसोई में क्रोध और विवाद से भी बचना चाहिए. माना जाता है कि जिस रसोई में भोजन पकाया जाता है, वहां शांति और सकारात्मक माहौल होना जरूरी है इसलिए रसोई में झगड़ा, अपशब्द या क्रोध से बचने की बात कही जाती है.

ये भी पढ़ें-कपड़े सुखाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना घर की तिजोरी खाली होने में नहीं लगेगा टाइम!

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.