Jana Nayagan Box Office Collection Day 1 Prediction: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के फैंस उनकी फिल्म ‘जन नेता’ (जन नायगन) के लिए जबरदस्त एक्साइटेड हैं. 23 जुलाई को ये फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म विजय के चाहने वालों के लिए इसलिए बेहद खास है, क्योंकि ये विजय की आखिरी फिल्म है. अब वो फिल्मों में काम नहीं करेंगे. ऐसे में इस फिल्म से बंपर कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला का मानना है कि ये फिल्म पहले दिन 100 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है.
उन्होंने वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में ‘जन नेता‘ को लेकर कहा, “ये पिक्चर निश्चित रूप से जबरदस्त ओपनिंग करेगी. इस फिल्म को पायरेसी का सामना करना पड़ा था और चुनाव से पहले पूरी फिल्म लीक हो गई थी, इसलिए बहुत सारे लोग इसे पहले देख चुके हैं. इस बात को ध्यान में रखना होगा. लेकिन इसे शानदार ओपनिंग मिलेगी, क्योंकि फैंस इस फिल्म को सेलिब्रेट करना चाहते हैं.”
ओपनिंग डे कलेक्शन का अनुमानरमेश बाला ने आगे कहा, “बस एक फैक्टर ये है कि क्या दर्शक इसे दोबारा देखने आएंगे? क्या लोग दूसरे वीकेंड पर भी इस पिक्चर को देखने आएंगे? इस बारे में नहीं पता.” ओपनिंड डे कलेक्शन पर उन्होंने कहा, “मुझे दुनियाभर से 75 से 100 करोड़ रुपये के बीच की कमाई की उम्मीद है, क्योंकि ‘लियो’ जैसी फिल्म ने 150 करोड़ (पहले दिन) कमाए हैं. हालांकि, ये फिल्म (जन नेता) उस आंकड़े को नहीं छू पाएगी. मुझे ऐसी उम्मीद है कि ये पिक्चर 100 करोड़ के आसपास कलेक्शन करेगी.”
ये भी पढ़ें-
शाहरुख खान की किंग का कितना काम हुआ पूरा? ऐसी है अगले शेड्यूल की तैयारी, फैन्स को मिलेगा सरप्राइज
60% शूट हो चुकी थी आमिर खान की टाइम मशीन, फिर अचानक क्यों लगा फिल्म पर ताला?
बॉबी देओल भी दिखेंगेबता दें कि ‘जन नेता’ पहले इसी साल 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से रिलीज का मामला फंस गया. लगभग साढ़े 9 महीने की देरी के साथ अब ये पिक्चर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. CBFC ने इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. यानी ये फिल्म 18+ ऑडियंस के लिए है. एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम रोल में हैं.