पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 से 10 अगस्त तक आयोजित होगा
newzfatafat July 21, 2026 11:42 PM

पंजाब मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्य विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित करने का निर्णय लिया। यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।


मुख्यमंत्री मान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा और 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सदन में अध्यादेश और विधेयक पर चर्चा की जाएगी।


उन्होंने यह भी कहा कि यदि सत्र की अवधि बढ़ाने की आवश्यकता महसूस होती है, तो इस पर 'कार्य मंत्रणा समिति' निर्णय लेगी।


© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.