विश्व कप 2027 खेलने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने BCCI के सामने रखी शर्त! खतरे में गौतम गंभीर का कोचिंग करियर
Himachali Khabar Hindi July 22, 2026 04:43 PM

Rohit Sharma: बीते समय में भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीत 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करके भारतीय टीम के सामने 388 रनों का विशाल लक्ष्य समाने रख दिया था।

जवाब में भारतीय टीम ने विराट कोहली , शुभमन गिल और  रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड से खिलाफ वनडे सीरीज भी गंवा दी।

ROKO के संन्यास को लेकर चर्चा तेज

भारतीय टीम के लिए अहम हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टेस्ट और T20 प्रारुप से संन्यास ले चुके हैं। अब मौजूदा समय में इन दोनों खिलाड़ियों के वनडे संन्यास की चर्चा काफी तेज है। लगातार दोनों खिलाड़ियों के संन्यास की खबरों को देखते हुए अब रोहित और विराट सीधे BCCI से अपने भविष्य और साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली, भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर करने के विचार में है। फैंस को इस बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी कि रोहित और विराट, वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा होंगे कि नहीं।

गौतम की कोचिंग में खराब है टीम का माहौल

दरअसल जब से भारतीय टीम के हेड कोच का पद गौतम गंभीर के हाथों में सौंपा गया है, तब से भारतीय टीम कई सीरीज में हारती हुई नजर आ रही है। इसी के साथ ही कोच ने अब तक कई स्टार खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाय दिया है, जिन्हें अब दोबारा टीम में वापसी करने का मौका नहीं दिया जा रहा है, जो कि भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बन रहा है।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के द्वारा एक बार फिर से स्टार खिलाड़ियों को टीम में वापसी का मौका दिया जाता है, तो ऐसे में भारतीय टीम दोबारा से मजबूत होती हुई दिखाई दे सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ Rohit Sharma और विराट का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला आग उगलता हुआ दिखाई दिया। दरअसल इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रनों की पारी खेली और जो उनकी बल्लेबाजी पर आलोचना कर रहे थे उनका मुंह बंद कर दिया।

वहीं दूसरी ओर विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 60 गेंदों में 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसी के साथ ही तीसरे वनडे में दोनों बल्लेबाजों ने एक साथ 400 अंतराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गए हैं।

 

ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.