भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में खेसारी लाल यादव और उनके मैनेजर के खिलाफ शिकायत की है. फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह के मुताबिक खेसारी लाल यादव और उनके मैनेजर समेत उनकी पूरी टीम पर सवाल उठाए हैं और गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक अंजना सिंह ने उनकी 11 साल की बेटी की एआई निर्मित तस्वीर वायरल करने का आरोप लगाया है. साथ ही ये भी कहा है कि उन्हें काफी समय से इस मामले में धमकियां भी मिल रही थीं.
अंजना सिंह के मुताबिक भोजपुरी फिल्म अभिनेता और राजद के पूर्व प्रत्याशी खेसारी लाल यादव उनके मैनेजर अखिलेश कश्यप,संजय यादव और कृष्णा बेदर्दी ने उनकी बेटी के साथ अत्याचार किया है और उन्हें भी सामने से आकर धमकाया है. अंजना सिंह ने खेसारी आर्मी नाम के सोशल मीडिया आईडी के जरिए अंजना सिंह और उनकी मासूम बेटी की AI से निर्मित अश्लील तस्वीर वायरल करने और गाली देने तथा धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. अपनी 11 साल की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एक्ट्रेस अंजना सिंह साइबर क्राइम के ऑफिस पहुंचीं. यहां पर उन्होंने हजरतगंज थाने पर उन्होंने खेसारी लाल सहित उनकी टीम के खिलाफ तहरीर दी.
खेसारी लाल और टीम पर गंभीर आरोपभोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने खेसारी लाल व उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 7-8 दिनों से एक आर्मी के जरिए एक मैटर चल रहा है. एक आर्मी के जरिए जो फैन पेज चलाए जा रहे हैं. यही नहीं उनके जो करीबी हैं वे लोग सामने से आकर धमकियां दे रहे हैं. मेरी और मेरी 11 साल की माइनर बेटी की खराब तरीके से फोटो चला रहे हैं. AI के जरिए इंस्टा आईडी पर गंदे-गंदे कमेंट कर रहे हैं इसीलिए एप्लीकेशन देने थाने आए हैं. यह सभी खेसारी लाल के लोग हैं खेसारी लाल की टीम के लोग हैं और उनका सपोर्ट हैं. इन सभी मामले में अखिलेश कश्यप, खेसारी लाल का मैनेजर कृष्णा बेदर्दी संजय यादव और एकाद नाम और जिनके खिलाफ तहरीर दी गई है खेसारी लाल का भी नाम तहरीर में शामिल है क्योंकि यह सभी लोग उन्हें के टीम के हैं.
ये भी पढ़ें- प्लीज अपने घर लौट जाएं सलमान खान की प्रदर्शनकारी छात्रों से अपील, सोनम वांगचुक के लिए कही ये बात
इन फिल्मों का हिस्सा रहीं अंजना सिंहअंजना सिंह की बात करें तो वे भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं. 2012 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और और 8 सालों में उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस पिछले 6 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और इस दौरान उनकी कोई भी मूवी नहीं आई है. एक्ट्रेस ने एक और फौलाद फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने लहू के दो रंग, संसार, ट्रक ड्राइवर, तूही तो मेरी जान है राधा, बाबा रंगीला, आंधी तूफान, गर्दा, लड़ाई, बहुरानी बेटा, जिगर, बद्रीनाथ, शहनशाह और सईया जी दगाबाज जैसी फिल्मों में काम किया.