भारत ने जिम्बाब्वे को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया. भारत ने 126 रनों के लक्ष्य को 40 गेंद पहले हासिल कर लिया. श्रेयस अय्यर के लिए ये जीत बेहद खास थी क्योंकि बतौर भारतीय कप्तान ये उनके करियर की पहली जीत है. (फोटो-पीटीआई)
श्रेयस अय्यर आयरलैंड दौरे पर कप्तान बने थे, जहां उन्हें दो टी20 मैचों में हार मिली. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाई. लेकिन हरारे में आखिरकार उनकी हार का सिलसिला टूट गया. (फोटो-पीटीआई)
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आखिरकार भारत की हार का सिलसिला टूट गया. इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर भी बेहद खुश हो गए. उन्होंने कहा, ‘अपनी पहली जीत हासिल कर मैं बेहद खुश हूं. खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया.'(फोटो-पीटीआई)
मैच की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए. मयंक यादव को प्लेयर ऑफ द मैच मिला. (फोटो-पीटीआई)