पहला मैच अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया आज का मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. इसके साथ ही बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह काफी खास मौका होगा. यह उनकी अगुवाई में भारत की पहली इंटरनेशनल टी20 सीरीज जीत साबित होगी. (PHOTO CREDIT- PTI) दूसरा सबसे बड़ा फायदा आईसीसी रैंकिंग में देखने को मिलेगा. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-4 की करारी हार के बाद भारतीय टीम से नंबर-1 T20I टीम का ताज छिन गया था. (PHOTO CREDIT- PTI)
जिम्बाब्वे सीरीज की शुरुआत से पहले भारत और इंग्लैंड, दोनों ही टीमों के 268-268 रेटिंग पॉइंट्स थे. ऐसे में हरारे में जिम्बाब्वे को धूल चटाते ही भारतीय टीम रेटिंग पॉइंट्स में बढ़त हासिल कर लेगी और इंग्लैंड को पछाड़कर एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम का दर्जा हासिल कर लेगी. (PHOTO CREDIT- PTI)
हालांकि, सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 26 जुलाई को खेलना जाना है. ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल सीरीज के बाद ही नई टीम रैंकिंग जारी करेगा, जिसके भारत को फायदा होना तय है. (PHOTO CREDIT- PTI)