Shabana Azmi Swine Flu: दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी हाल ही में दिल्ली में जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट में शामिल हुईं और स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया. लेकिन इसमें जाना एक्ट्रेस को भारी पड़ गया और उनकी तबीयत खराब हो गई. उन्हें स्वाइन फ्लू (H1N1) होने की पुष्टि हुई है. डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए फिलहाल पूरी तरह बेड रेस्ट और आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है. इसी वजह से वे अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी दूर हैं.
शबाना आजमी अपनी एक्टिंग के साथ ही बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. वो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखती हैं. ऐसे में इन दिनों एक्ट्रेस देश के छात्रों के लिए आवाज उठा रही हैं और उनके प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर रही हैं. बीते दिनों शबाना आजमी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची थीं. लेकिन अब वो मुंबई के प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो पाएंगी, क्योंकि वो स्वाइन फ्लू का शिकार हो गई हैं.
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लूशबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि वो स्वाइन फ्लू से जूझ रही हैं और उन्हें डॉक्टर्स ने 5 दिनों तक कम्प्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी है. शबाना आजमी ने प्रोटेस्ट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे मुंबईवासियों, मुझे कल आपके साथ प्रोटेस्ट में शामिल होना था, लेकिन मुझे H1N1 हो गया है और अगले पांच दिनों तक मुझे आइसोलेशन में रहना होगा. फिर भी, मैं आपके साथ अपना समर्थन और सराहना जताना चाहती हूं. मुझे वहां मौजूद युवाओं से सीधे जानकारी मिल रही है. उनमें से कई पहली बार किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं और उन्होंने महसूस किया है कि उनकी आवाज कितनी मायने रखती है.”
View this post on Instagram
A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)
आगे शबाना आजमी ने लिखा, “आपके साहस और संकल्प से मुझे लगातार प्रेरणा मिलती है और मैं पूरी तरह आपके साथ खड़ी हूं.” इसके साथ शबाना आजमी ने अपने पिता कैफी आजमी की युवाओं के लिए लिखी कविता ‘नौजवान’ भी शेयर की. शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं.