'मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में ज्यादा व्यस्त है भाजपा', अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर निशाना
Indias News Hindi July 29, 2026 12:42 AM

कोलकाता, 28 जुलाई . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा Government और मीडिया के एक वर्ग पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ Political दुर्भावना से प्रेरित होकर लगातार First Information Report दर्ज कराई जा रही हैं.

अभिषेक बनर्जी ने लिखा कि उन्हें लगता है कि पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के बाद भाजपा Government ने लोगों तक आयुष्मान India और लक्ष्मीर भंडार जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचाने से ज्यादा समय उनके खिलाफ First Information Report दर्ज कराने में लगाया है.

उन्होंने मीडिया के एक वर्ग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ मीडिया संस्थान इस Political प्रतिशोध को बढ़ावा दे रहे हैं और सत्ता में बैठे लोगों के इशारों पर काम करते हुए बुनियादी पत्रकारिता के सिद्धांतों की अनदेखी कर रहे हैं.

टीएमसी सांसद ने दावा किया कि उनके खिलाफ वही Political रूप से प्रेरित लोग First Information Report दर्ज करा रहे हैं, जो डायमंड हार्बर में उनके जनसेवा कार्यों को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि इनमें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और कोविड-19 टेस्ट आयोजित करना, सड़क निर्माण तथा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास जैसे कार्य शामिल हैं.

अभिषेक बनर्जी ने लिखा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि तथाकथित डबल इंजन Government विकास और अच्छे कामों से इतनी ज्यादा परहेज करेगी.”

उन्होंने अपने विरोधियों और मीडिया के एक वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से वह न तो डरने वाले हैं और न ही उनका काम रुकने वाला है.

उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “मैं उनसे और मीडिया में अपने मित्रों से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि इस तरह की रणनीतियां मुझे डरा नहीं सकतीं और न ही मेरी रफ्तार धीमी कर सकती हैं. आप जो कर सकते हैं, कीजिए. मैं वही करता रहूंगा, जिसके लिए जनता ने मुझे चुना है.”

डीएससी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.