
Mumbai , 28 जुलाई . Bollywood के एवरग्रीन स्टार देव आनंद के परिवार और फैंस के लिए Tuesday को बुरी खबर सामने आई. देव आनंद के बेटे सुनील आनंद के निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई.
उनके निधन के बाद social media पर देव आनंद के फैंस और अन्य यूजर्स दुख जताते और मृत आत्मा की शांति की कामना करते दिखे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील आनंद ने 70 साल की उम्र में लंदन में आखिरी सांस ली. उनके निधन का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया.
अगर सुनील आनंद के करियर की बात करें तो उन्होंने भी अपने पिता देव आनंद की तरह फिल्मों में कदम रखा था. वह फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करना चाहते थे. खुद देव आनंद ने अपने बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक दिया था. साल 1984 में सुनील आनंद ने ‘आनंद और आनंद’ फिल्म से Bollywood में डेब्यू किया था, हालांकि यह फिल्म सफल नहीं हो सकी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप का तमगा मिला था.
‘आनंद और आनंद’ के बाद सुनील आनंद ने दो अन्य फिल्मों में भी काम किया. इन फिल्मों को भी सफलता नहीं मिल सकी. Bollywood फिल्म इंडस्ट्री में कहा जाता था कि देव आनंद अपने दौर के सफलतम एक्टर्स की लिस्ट में शामिल थे, लेकिन उनके बेटे सुनील आनंद अपने पिता की तरह नाम नहीं कमा सके. सुनील आनंद अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने में सफल नहीं हो सके. बाद में सुनील आनंद होम प्रोडक्शन नवकेतन फिल्म्स के कामकाज को देखते रहे.
उन्होंने साल 2001 में ‘मास्टर’ फिल्म से डायरेक्शन में हाथ आजमाया. यह फिल्म मार्शल आर्ट्स पर बेस्ड थी, लेकिन एक्टर के बाद डायरेक्टर के रूप में भी सुनील को सफलता नहीं मिली. सुनील आनंद के साथ एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने भी स्क्रीन शेयर की थी. मीनाक्षी आगे चलकर Bollywood की नामचीन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हुईं.
सुनील आनंद का जन्म स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में एक्टर देव आनंद और एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक के घर हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई अमेरिका में की थी. सुनील आनंद ने शादी नहीं की थी.
–
एबीएम/