Ramayana: थिएटर में दिखाया जाएगा रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर, मेकर्स ने कर ली तैयारी, जानें कब से देख सकते हैं
TV9 Bharatvarsh July 29, 2026 12:43 AM

Ramayana Trailer Update: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म से पहले लोगों को ट्रेलर का भी इंतजार है. 24 जुलाई को डिजिटली ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन मेकर्स ने रिलीज पोस्टपोन कर दी थी. अब डिजिटली ट्रेलर 30 जुलाई को आएगा. साथ ही ये भी खबर है कि मेकर्स ने ‘रामायण’ के ट्रेलर को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी कर ली है.

दरअसल, ‘रामायण’ का ट्रेलर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के साथ अटैच होने वाला है. यानी अगर आप सिनेमाघरों में ‘ब्रांड न्यू डे’ देखने जाते हैं तो ‘रामायण’का ट्रेलर भी देख पाएंगे. और सिर्फ ‘रामायण’ ही नहीं, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का भी ट्रेलर भी ‘ब्रांड न्यू डे’ के साथ दिखाए जाने की तैयारी है.

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज

यानी एक फिल्म के टिकट पर ‘रामायण‘ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ जैसी दो बड़ी फिल्मों के ट्रेलर का एक्सपीरियंस आप सिल्वर स्क्रीन पर कर पाएंगे. बता दें कि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यानी 31 जुलाई से ‘रामायण’ का ट्रेलर भी बड़े पर्दे पर दिखेगा.

‘SPIDER-MAN: BRAND NEW DAY’ ALL SET FOR A RECORD-SMASHING START ‘RAMAYANA’, ‘AVENGERS: DOOMSDAY’ TRAILERS ATTACHED… #SpiderManBrandNewDay is all set for a massive opening in #India And here’s an #Xclusiv update.

Moviegoers watching #SpiderManBrandNewDay in cinemas [from 30 pic.twitter.com/NsvYvHLMDZ

— taran adarsh (@taran_adarsh) July 28, 2026

बहरहाल, रामायण’ का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं. नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. रणबीर कपूर भगवान राम का रोल कर रहे हैं और साई पल्लवी मां सीता के किरदार में हैं. साउथ सुपरस्टार यश इसमें रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल जैसे स्टार्स भी ‘रामायण’ का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें-

मैं शर्म में जी रही थी… बुलिमिया से जूझ रही थीं शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद, अब बयां किया दर्द

बादशाह की दूसरी शादी टूट रही है? पत्नी ईशा रिखी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- खामोशी का मतलब ये नहीं

भारत की सबसे महंगी फिल्म है ‘रामायण’

‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. दो पार्ट की पिक्चर के लिए मेकर्स ने 4000 करोड़ का बजट रखा है. पहला पार्ट तो इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा. वहीं एक साल के गैप के बाद साल 2027 में ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट आएगा. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर दिल्ली के भारत मंडपम और अमेरिका में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में दिखाया गया. हर जगह से से ट्रेलर को खूब तारीफ मिली. ऐसे में फैंस इस फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.