Sonu Sood Birthday: पंजाब के एक छोटे से जिले मोगा में 53 साल पहले पैदा हुआ एक लड़का अचानक से कोरोना काल के दौरान लोगों के लिए मसीहा बन गया था. जबकि वो पहले फ़िल्मी पर्दे पर अपने शानदार अभिनय से हीरो के रूप में जाना जाता था. लेकिन, जब असहाय और गरीबों की मदद उसने कोविड के दौरान की तो वो बन गया देश का सुपरहीरो और मसीहा. यहां बात हो रही है अभिनेता सोनू सूद की जो आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.
पंजाब से नागपुर, फिर मुंबई का सफर
सोनू सूद का जन्म पंजाब के मोगा शहर में 30 जुलाई 1953 को शक्ति सूद और सरोज सूद के घर हुआ था. सोनू के पिता एक सफल उद्यमी रहे हैं. जबकि उनकी मां टीचर थीं. सोनू ने स्कूल की पढ़ाई मोगा से ही पूरी की थी. फिर आगे की पढ़ाई के लिए वो नागपुर आ गए थे. यहां उन्होंने यशवंतराव चव्हाण इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया था और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया.
ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से

कॉलेज के दिनों में सोनू सूद का झुकाव मॉडलिंग की तरफ हो गया था. इसके बाद उन्होंने एक्टर बनने का सपना बुना. इस सपने को पूरा करने के लिए वो 'सपनों की नगरी' मुंबई आ गए थे. हालांकि यहां उन्हें कड़े संघर्ष और बुरे हालातों का सामना करना पड़ा.
6 लोगों संग एक कमरे में रहे, 4500 रुपये में नौकरी भी की
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में शुरुआती दौर में अभिनेता 6 अन्य लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे. इस दौरान एक्टर ने अपने गुजारे के लिए 4500 रुपये में एक नौकरी भी की थी. वो उस दौर में मुंबई लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे और दर-दर ऑडिशन के लिए जाया करते थे. कई मौकों पर उन्हें रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा.

साउथ से हुआ था एक्टिंग डेब्यू
मुंबई में हिंदी फिल्मों में काम करने आए सोनू सूद का डेब्यू बॉलीवुड नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा से हुआ था. उनकी पहली फिल्म 'कल्लाझगर' थी. 1999 की इस तमिल फिल्म में उन्होंने विजयकांत, लैला, नासर के साथ अहम किरदार निभाया था. वहीं साल 2002 में सोनू ने 'शहीद-ए-आज़म' फिल्म से बॉलीवुड में अपने कदम रखें.
ये भी पढ़ें: क्यों नहीं हो पाई अभिषेक-करिश्मा की शादी? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
विलेन बनकर भी छा गए सोनू
सोनू सूद ने बड़े पर्दे पर हीरो ही नहीं, बल्कि विलेन के किरदार भी निभाए हैं. साल 2009 की तेलुगु फिल्म 'अरुंधति' में उन्होंने 'पशुपति' नाम के खतरनाक विलेन की भूमिका निभाई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके अलावा बॉलीवुड में उन्हें बतौर विलेन फेम 'दबंग'(2010) से मिला था. इसमें उनके छेदी सिंह के किरदार को लोग आज भी बेहसद पसंद करते हैं.

साल 2020 में जब कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन लग गया था, लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे तब गरीबों और असहाय लोगों और मजदूरों की मदद के लिए सोनू सूद सड़कों पर उतर गए थे. हजारों की संख्या में सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को अपने पैसों पर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया था. इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की थी.


हजारों लोगों के घर जाने के अलावा सोनू ने उनके भोजन, पानी और अन्य जरूरतमंद चीजों का इंतजाम भी किया था. इसके अलावा एक्टर ने 'प्रवासी रोजगार' एप भी लॉन्च किया था जिससे कि मजदूरों को अपने ही एरिया में काम मिल सके और बाहर या घर से दूर घर-परिवार छोड़कर काम के लिए ना जाना पड़े. सोनू अपने इस समाज सेवा के कदम से लोगों का दिल छूने में सफल रहे. उनकी न सिर्फ आम लोगों ने बल्कि फिल्मी दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गजों ने भी जमकर तारीफ की थी.
एक्टिंग डेब्यू से पहले ही सोनू ने 25 सितंबर 1996 को सोनाली सूद से शादी कर ली थी. अब दोनों के दो बेटे हैं. एक का नाम इशांत और एक का नाम अयान है.

सोनू सूद की नेटवर्थ की बात करें तो अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 140 करोड़ रुपये है. एक्टर के पास मर्सिडीज मेबैक GLS600, BMW 7-सीरीज और Audi Q7 जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं.