Tapsee Pannu Career: तापसी पन्नू की गिनती बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में होती है. वो पिछले 13 सालों से हिंदी सिनेमा का हिस्सा हैं. हालांकि, उनका फिल्मी करियर इससे भी लंबा रहा है, क्योंकि बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने साउथ की ढेरों फिल्मों में काम किया था. जब वो बॉलीवुड में आई थीं, तो दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने उनसे एक सवाल पूछा था, जिसका जवाब सुनकर वो हैरान रह गए थे. ऋषि कपूर ने तापसी को दिग्गज का टैग दे दिया था.
आज यानी 1 अगस्त को तापसी पन्नू का बर्थडे है. वो अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर चलिए तापसी के करियर पर बात करते हैं. साथ ही ये भी जानते हैं कि ऋषि कपूर को तापसी ने ऐसा क्या कहा था कि वो दंग रह गए थे.
तापसी पन्नू की पहली फिल्मतापसी पन्नू ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगु फिल्म Jhummandi Naadam से की थी. इसके बाद 2011 में ‘आदुकलम’ से तमिल और उसी साल ‘डबल्स’ से मलयालम सिनेमा में डेब्यू किया था. बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म साल 2013 में आई ‘चश्मे बद्दूर’ थी, जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. दिव्येंदु शर्मा, सिद्धार्थ, अनुपम खेर और ऋषि कपूर जैसे सितारे भी इसमें नजर आए थे.
ऋषि कपूर और तापसी पन्नू का किस्साएक इंटरव्यू में तापसी ने बताया था कि जब वो ‘चश्मे बद्दूर’ पर काम कर रही थीं, तो ऋषि कपूर ने उनसे पूछा था कि उन्होंने साउथ में कितनी फिल्में की हैं. इसपर तापसी ने कहा था कि वो साउथ में 10 फिल्में कर चुकी हैं और 11वीं कर रही हैं. तापसी ने इतना काम सिर्फ 2010 से 2013 के बीच में किया था. ये सुनकर ऋषि कपूर दंग रह गए थे. उन्होंने तापसी से कहा था, “अरे, तू तो वेटरन (दिग्गज) है.” तापसी ने बताया था कि ऋषि कपूर जैसे दिग्गज एक्टर से तारीफ सुनकर उन्हें काफी गर्व महसूस हुआ था.
एक साल में तापसी पन्नू की 7 फिल्मेंसाल 2010 में करियर शुरू करने के साथ ही तापसी पूरी तरह से फिल्मों में एक्टिव हो गई थीं. साल 2011 उनके करियर के लिए बेमिसाल साल था. उस साल उनकी 7 फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं. उन फिल्मों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
राजेश खन्ना की हीरोइन, दो शादियां, विवादों से भरी जिंदगी अब कहां हैं फराह नाज?
भौकाल शुरू होने वाला है इस दिन रिलीज होगा मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर, नोट कर लें तारीख
तापसी न सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक प्रोड्यूसर भी हैं. प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने अपना डेब्यू साल 2022 में किया था. उन्होंने ब्लर नाम की फिल्म प्रोड्यूस की थी. तापसी ने अपने काम से अपनी ऐसी पहचान बनाई है कि जब भी उनकी कोई फिल्म आती है, तो उससे लोगों को काफी उम्मीदें होती हैं, क्योंकि वो सिर्फ फिल्में नहीं करती हैं, बल्कि ऐसी फिल्में भी करती हैं, जिनका जुड़ाव सामाजिक मुद्दों से होता है.