₹18 से ₹2.44 तक टैरिफ में कमी से भारत बना सोलर एनर्जी में बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार भारत, टॉप 5 देशों की सूची
et August 03, 2026 10:42 AM
भारत यानी सालाना सोलर प्लांट लगाने की रफ्तार में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले नंबर पर कौन सा देश है? इस स्थिति पर पहुंचने से पहले भारत ने टैरिफ में भारी कमी की है। भारत में सौर ऊर्जा बनाने की गिरती लागत और बिडिंग प्रोसेस ने इसे भारत का सबसे सस्ता और आसान विकल्प बना दिया है। पीएम सूर्य घर योजना, पीएलआई योजनाओं ने सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा दिया है। आज कई लोगों की घरों की छत पर सोलर पैनल लगे हुए हैं जिसके लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलती है।

भारत में तेजी से बढ़ता सौर ऊर्जा का चलनअब कई लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे न केवल सौर ऊर्जा का उत्पादन होता है बल्कि घरों में बिजली के बिल में भी कमी आ रही है। केवल जुलाई 2026 में ही भारत की कुल बिजली खपत में 11% की तेजी दर्ज हुई। सालाना वृद्धि के मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। जिसका श्रेय सौर ऊर्जा प्लांट में टैरिफ में गिरावट को भी जाता है। साल 2010 में टैरिफ़ 18 रुपये प्रति यूनिट था, जिसे सरकार ने अब 2.44 रुपये प्रति यूनिट कर दिया है।

भारत में सौर उत्पादन पर क्या कहते हैं आंकड़ेभारत सरकार की तरफ से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2014 में सौर बिजली क्षमता केवल 3000 मेगावाट यानी तीन गीगावॉट थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आंकड़ा 30 जून 2026 तक 1.62 लाख मेगावाट यानि 162.15 गीगावॉट पर आ गया। पिछले लगभग एक दशक से भारत में सौर ऊर्जा के उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। 37 गीगावाट के सौर क्षमता तो केवल साल 2025 में ही जोड़ी गई है।

दुनिया के टॉप 5 सौर उत्पादक देश 1. चीनपहले नंबर पर चीन है। जिसकी उत्पादन क्षमता साल 2024 में ही 890 गीगावाट तक पहुंच गई थी। वैश्विक सौर बाजार पर चीनी इसलिए हावी है क्योंकि वहां न केवल इनर मंगोलिया और शिनजियांग में बड़े बड़े सौर फ़ार्म है बल्कि उत्पादन को बढ़ावा देती सरकारी नीतियां भी है।

2. अमेरिकाकुल उत्पादन क्षमता में भले ही अमेरिका अभी भी भारत से आगे हो, लेकिन हर साल बढ़ते प्रोडक्शन के मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। साल 2025 में जहां भारत में 37 गीगा वाट सोलर क्षमता जोड़ी वहीं अमेरिका ने 34 गीगा वाट सोलर क्षमता जोड़ी थी।

3. भारतअब दुनिया का दूसरा सौर उत्पादक देश अमेरिका को भारत ने सालाना सोलर प्लांट लगाने की रफ्तार में पीछे छोड़ दिया है। लेकिन कुल उत्पादन के मामले में अभी भी अमेरिका ही से दूसरे नंबर पर है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से पीएम सूर्य घर योजना, पीएलआई योजना चलाई जा रही है। इसके अलावा वैश्विक निवेश को भी आकर्षित करने के लिए कई परियोजनाओं का विस्तार किया जा रहा है।

4. जर्मनीसाल 2025 तक जर्मनी में सौर उत्पादन क्षमता 109 गीगावॉट तक पहुंच गई थी। भारत के जैसे वहां पर भी छतों पर सोलर पैनल लगाने के मामलों में सरकारी समर्थन के बाद तेजी आई है।

5. जापानसाल 2025 तक जापान की कुल सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 100 गीगावॉट तक पहुंच चुकी थी। पिछले कुछ सालों में भले जापान में वृद्धि धीमी हुई है लेकिन वहां सौर ऊर्जा भंडारण की तकनीक दुनिया में प्रचलित है।
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.