बिहार से निकलकर एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले क्रांति प्रकाश झा ने फिल्मों और वेब सीरीज में कई अलग-अलग रोल्स निभाए हैं. ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आ चुके क्रांति ‘रक्तांचल’ सीरीज से भी ऑडियंस के बीच खास पहचान बना चुके हैं. अब वह ‘रक्तांचल 3’ में नजर आ रहे हैं. ये सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 16 जुलाई को रिलीज हुई थी.
बड़े सेट पर जूनियर एक्टर्स को होता है छोटा होने का एहसास
हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में क्रांति प्रकाश झा से जब बड़ी फिल्मों के सेट पर छोटे एक्टर्स को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया, 'हां, बड़ी फिल्मों में जूनियर एक्टर्स को छोटा महसूस करवाया जाता है.'
उन्होंने कहा, 'हां मैंने भी महसूस किया है. बहुत बड़ी बड़ी फिल्मों में मैंने एक्सपीरियंस किया है, ऐसा होता है.'
वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने धोनी के सेट के बारे में भी बताया.
'तुम्हारे साथ जिंदगी और मजेदार', पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार
‘धोनी’ के सेट पर मिला बिल्कुल अलग अनुभव
हालांकि, क्रांति प्रकाश झा ने ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के सेट का एग्जांपल देते हुए बताया कि वहां उनका अनुभव बिल्कुल अलग था. उन्होंने कहा कि उस समय ‘धोनी’ बहुत बड़ी फिल्म थी, लेकिन सेट पर उन्हें किसी ने छोटा महसूस नहीं कराया.

इसके उलट क्रांति को वहां सिर्फ प्यार मिला. उन्होंने सेट के माहौल को याद करते हुए बताया कि वहां ऐसा माहौल था जैसे सभी साथ मिलकर मस्ती करने आए हों. उनके मुताबिक, बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होने के बावजूद वहां उन्हें किसी तरह का भेदभाव या दूरी महसूस नहीं हुई.
यानी किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उसके बड़े बजट या स्टारकास्ट की वजह से खास नहीं होता. कलाकार के लिए सेट पर मिलने वाला सम्मान, अपनापन और व्यवहार भी उतना ही मायने रखता है.
उन्होंने बताया कि बिहारी होने की वजह से कभी किसी सेट पर असहज महसूस नहीं हुआ है. लेकिन उन्होंने बताया कि अभी भी लोग उनसे ये पूछ लेते हैं कि अरे तुम गांव जा रहे हो क्या? तो वे कहते हूं नहीं भाई, पटना जा रहा हूं, पटना गांव नहीं है.
शाहिद कपूर भी मानतें हैं छोटे एक्टर्स के साथ होता है भेदभाव
एक पॉडकास्ट में पद्मावत का जिक्र करते हुए शाहिद कपूर ने भी जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ भेदभाव की बात कही थी. उन्होंने बताया था कि एक आर्टिस्ट के तौर पर मुझे ऐसी सिचुएशन में डाला गया जिससे मुझे ये फील हो कि मैं कम हूं. उनका कहना है कि कहकर छोटा फील नहीं करवाते लेकिन बिहेवियर से फील होता है.