भारत में स्कूटर सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि कई परिवारों के लिए यह रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. ऑफिस जाना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो, बाजार जाना हो या फिर शहर में रोज की छोटी दूरी तय करनी हो, स्कूटर चलाना बाइक के मुकाबले कई लोगों को आसान लगता है. यही वजह है कि भारतीय बाजार में हर महीने बड़ी संख्या में स्कूटर बिकते हैं. अगस्त 2026 में कुल रिटेल बिक्री 17,14,610 रही जिनमें से लगभग 1,83,802 इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल थे. ऐसे में अगर आप भी इस समय नया स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं तो यह देखना फायदेमंद रहेगा कि हाल की मॉडल-वाइज बिक्री में कौन से स्कूटर सबसे आगे है
Honda Activa लंबे समय से कई भारतीय परिवारों की पसंद है. जुलाई 2026 की आखिरी पूरी मॉडल-वाइज बिक्री में Activa 2,06,170 के साथ पहले नंबर पर रहा. हालांकि पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री कम हुई, Activa को खास तौर पर रोजाना इस्तेमाल, आसान राइड और परिवार के लिए सुविधाजनक स्कूटर के तौर पर पसंद किया जाता है. अगर आप ऐसा स्कूटर चाहते हैं जिसे घर के अलग-अलग लोग आसानी से चला सकें, तो आप Activa को आपके स्कूटर खरीदने की लिस्ट में जरूर रख सकते हैं.
TVS Jupiter इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है. जुलाई 2026 में इसकी बिक्री संख्या टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई. लेकिन कुछ स्त्रोतों के अनुसार 1,48,595 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा थीं. Jupiter को आरामदायक राइड, परिवार के इस्तेमाल और अच्छे स्टोरेज जैसी वजहों से पसंद किया जाता है. इसकी बिक्री में लगातार बढ़ोतरी यह बताती है कि खरीदार Activa के अलावा दूसरे आप्शन को भी पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : 1 लाख के बजट में बाइक लेनी है, देख लीजिए पूरी लिस्ट
Suzuki Access 125 ने भी बिक्री के मामले में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी. जुलाई में इसकी 82,505 यूनिट बिकी थीं, जो पिछले साल की तुलना में करीब 21% ज्यादा हैं. यह स्कूटर खास तौर पर उन लोगों को पसंद आ सकता है जो 125cc सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन और आराम चाहते हैं. खरीदने से पहले इसके फीचर्स, कीमत, माइलेज को जरूर जांच लें .
अगर आप पेट्रोल के बजाय इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो TVS iQube पर भी नजर डाल सकते हैं. जुलाई 2026 में इसकी 59,386 यूनिट बिकी थीं और यह कुल स्कूटर बिक्री में चौथे नंबर पर रहा. इसकी सालाना बिक्री में करीब 158% की बढ़ोतरी दर्ज हुई. अगस्त में भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार मजबूत रहा और TVS ने 48,873 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रिटेल किए.
अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते है तो Bajaj Chetak भी अच्छा आप्शन हो सकता है जुलाई में इसकी 47,184 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 11,584 यूनिट की बिक्री हुई थी. यानी सालाना आधार पर इसकी बिक्री में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के बीच Chetak की मांग बढ़ना इस बात का संकेत है कि लोग अब पेट्रोल मॉडल के साथ इलेक्ट्रिक आप्शन की और भी बढ़ रहें हैं
अगर आप पेट्रोल के बजाय इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो TVS iQube पर भी नजर डाल सकते हैं. जुलाई 2026 में इसकी 59,386 यूनिट बिकी थीं और यह कुल स्कूटर बिक्री में चौथे नंबर पर रहा है. इसकी हर साल की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है. अगस्त में भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर TVS ने 48,873 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रिटेल किए है.
यह भी पढ़ें : Activa-Jupitar खरीदने वाले रुकें, आ गया 132KM रेंज वाला EV स्कूटर