अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
हिमांशु सिंह September 10, 2026 03:42 AM

किसी भी देश में कोई अपराध न हो इसके लिए पुलिस की जिम्मेदारी सबसे बड़ी होती है. जिसके चलते सभी देशों में पुलिस को बेहतरीन से बेहतरीन सुविधा दी जाती है. ताकि पुलिस अपराध को होने से रोक सके और जरूरत पड़ने पर सही समय पर पहुंच सके. इंडिया में हर प्रदेश में पुलिस को शानदार गाड़ियां दी गई हैं. लेकिन आज हम एक ऐसे देश के बात करेंगे जहां पुलिस को लैम्बोर्गिनी की गाड़ी मिल रही है.

इस खबर को सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे लेकिन यह सच है. दरअसल, इटली में अब पुलिस के बेड़े में 907 हॉर्सपावर वाली लैम्बोर्गिनी टेमेरारियो सुपरकार को शामिल किया गया है. चलिए जानतें हैं इस की खासियत और इसका रोल क्या रहने वाला है.

इमरजेंसी मेडिकल सप्लाई में होगा इस्तेमाल

आपको बता दें कि, लैम्बोर्गिनी टेमेरारियो को पुलिस खेमे में शामिल करने का मुख्य उद्देश्य राजमार्गों पर गश्त लगाना नहीं बल्कि इमरजेंसी में ऑर्गन्स और इमरजेंसी मेडिकल सप्लाई के लिए रखा गया है. जब किसी मरीज को तुरंत ट्रांसप्लांट के लिए अंग की जरूरत होती है तो हर एक सेकंड की कीमत जिंदगी और मौत के बीच का अंतर तय करती है.

ऐसे में एम्बुलेंस या सामान्य गाड़ियां उतनी तेजी से एक शहर से दूसरे शहर तक नहीं पहुंच सकतीं. इस लिए इटली पुलिस का यह विशेष लैम्बोर्गिनी ऐसे हाई-स्टेक मेडिकल आपातकालों में ट्रैफिक को चीरते हुए बेहद ही कम समय में अंगों को अस्पताल तक पहुंचाने का काम करेगा.


AI Generated Image

1 लाख डाउन पेमेंट पर खरीदें नई Baleno, जानें हर महीने कितनी बनेगी EMI?

907 HP की पावर

बता दें कि, लैम्बोर्गिनी टेमेरारियो में 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है जो तीन इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ मिलकर 907 हॉर्सपावर HP की बेहतरीन पावर जनरेट करता है. यह कार महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 343 किमी/घंटा तक जाती है. कार के बूट में विशेष रूप से रेफ्रिजरेटेड मेडिकल कंटेनर और डिफिब्रिलेटर जैसे उपकरण फिट किए गए हैं ताकि ट्रांसपोर्ट के दौरान अंगों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके.


AI Generated Image

20 साल से चल रही है लैम्बोर्गिनी

जानकारी दें दे कि, इटली पुलिस और लैम्बोर्गिनी के बीच यह अनोखी साझेदारी आज की नहीं बल्कि पिछले 20 से अधिक वर्षों से चली आ रही है. साल 2004 में पहली बार लैम्बोर्गिनी गैलार्डो को पुलिस बेड़े में शामिल किया गया था.

जबकि इसके बाद गैलार्डो LP 560-4, हुराकान और हाल ही में उरुस परफॉर्मेंट जैसी सुपरकारें भी पुलिस को सौंपी जा चुकी हैं. पिछले दो दशकों के दौरान लैम्बोर्गिनी की इन पुलिस कारों ने 200 से अधिक सफल ऑर्गन ट्रांसपोर्ट मिशन पूरे किए हैं और हजारों लोगों की जान बचाने में मदद की है.

सड़क सुरक्षा और जागरूकता का है जरिया

बता दें कि, इमरजेंसी मेडिकल डिलीवरी के अलावा यह सुपरकार इटली पुलिस के लिए सड़क सुरक्षा अभियानों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का एक प्रमुख चेहरा भी बनती है. जब यह हाइपर-कार सड़कों और प्रदर्शनियों में उतरती है तो युवाओं और ड्राइवरों का ध्यान तुरंत अपनी तरफ खींचती हैं.

पुलिस अधिकारी इसका उपयोग 1,500 से अधिक सड़क सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रमों में लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए करते हैं. इस तरह 907 एचपी की यह सुपरकार केवल रफ्तार की पहचान नहीं बल्कि तकनीक और मानवीय सेवा का एक शानदार संगम बन चुकी है.

Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.