Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने कार के डिजाइन के साथ-साथ इंजन, फीचर्स और सेफ्टी में भी कई बदलाव किए हैं. नई Baleno की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.09 लाख रुपये है. ऐसे में जो ग्राहक फुल पेमेंट देकर गाड़ी नहीं खरीदना चाहते, उनके लिए कार लोन एक आसान विकल्प हो सकता है.
नई Baleno के Sigma वेरिएंट को 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है. जिसके बाद बाकी राशि बैंक या फाइनेंस कंपनी से लोन के तौर पर लेनी होगी. इसके बाद लोन की रकम को तय टाइम तक हर महीने EMI के जरिए चुकाना होगा.
हर महीने कितनी EMI देनी होगी?
- बलेनो सिग्मा मैनुअल पेट्रोल की एक्स शोरूम कीमत 6,09 लाख रुपये और ऑन रोड कीमत 6.91 लाख रुपये है. आप अगर एक लाख रुपये डाउन पेमेंट के साथ बलेनो सिग्मा मैनुअल पेट्रोल को फाइनैंस कराते हैं तो आपको फिर 5.91 लाख रुपये कार लोन कराना होगा. आप अगर 5 साल के लिए कार लोन कराते हैं और ब्याज दर 10 फीसदी रहता है तो फिर 12,557 रुपये हर महीने आपको EMI के तौर पर अगले 5 साल तक चुकाने होंगे.

- यहां एक बात समझना जरूरी है कि 1 लाख रुपये केवल डाउनपेमेंट है. कार खरीदते समय एक्स-शोरूम कीमत के अलावा RTO, इंश्योरेंस, टैक्स, फास्टैग और अन्य चार्ज भी जुड़ सकते हैं. इसलिए वास्तविक ऑन-रोड कीमत एक्स-शोरूम कीमत से ज्यादा होगी. बैंक कितना लोन मंजूर करेगा और ग्राहक को वास्तव में कितनी रकम देनी होगी, यह भी उसकी प्रोफाइल और फाइनेंस कंपनी की शर्तों पर निर्भर करेगा.
नई Baleno में क्या-क्या बदला?
- नई Baleno को सिर्फ लुक में बदलाव के साथ नहीं लाया गया है. कंपनी ने इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो इसे पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न बनाते हैं. कार में नया Z-Series पेट्रोल इंजन, बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी और कई नए कम्फर्ट फीचर्स मिलते हैं.
- नई Baleno की सबसे बड़ी खासियतों में Level-2 ADAS शामिल है. इसमें Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist और Automatic Emergency Braking जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इन तकनीकों का मकसद ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर की मदद करना और कुछ स्थितियों में खतरे को कम करने में मदद देना है.

- नई Baleno में पहली बार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर पर भी जोर दिया गया है. गर्म मौसम में यह फीचर खासतौर पर उपयोगी हो सकता है, क्योंकि सीट के अंदर से हवा का बहाव होने से लंबे सफर के दौरान ज्यादा आराम महसूस हो सकता है. इस तरह कंपनी ने Baleno को सिर्फ एक प्रीमियम हैचबैक की बजाय ज्यादा फीचर-लोडेड कार बनाने की कोशिश की है.
सेफ्टी में भी हुआ बड़ा अपडेट
- सेफ्टी के मामले में नई Baleno में 6 एयरबैग और TPMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा Level-2 ADAS भी मिलता है. नई Baleno को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इससे कार में मिलने वाले सेफ्टी पैकेज को पहले से मजबूत बनाने की कोशिश दिखाई देती है.
- नई Baleno में 1.2-लीटर Z-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. इसके अलावा CNG का ऑप्शन भी मौजूद है. इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से पेट्रोल या CNG मॉडल चुनने की सुविधा मिलती है.
- CNG मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए जरूरी हो सकता है जो रोजाना ज्यादा किलोमीटर कार चलाते हैं और पेट्रोल की तुलना में कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं. वहीं AMT उन लोगों के लिए सुविधाजनक हो सकता है जिन्हें शहर के ट्रैफिक में बार-बार क्लच और गियर बदलना पसंद नहीं है.
डाउन पेमेंट के बाद क्या ध्यान रखें?
- Baleno को फाइनेंस कराने से पहले कम से कम दो-तीन बैंकों या फाइनेंस कंपनियों के ऑफर की तुलना करना बेहतर रहेगा. केवल यह देखना पर्याप्त नहीं है कि किस जगह EMI कम है. यह भी देखें कि कुल कितनी रकम चुकानी होगी और लोन के साथ कौन-कौन से अतिरिक्त चार्ज जुड़े हैं.
- इस रास्ते पर बैन होने जा रहे बाइक और स्कूटर, घर से निकलने से पहले जानें