बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. अक्षय का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में हुआ था. बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस अक्षय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच अक्षय ने अपने फैंस के लिए अपनी आने वाली फिल्म 'हैवान' की कुछ झलकियां शेयर करते हुए अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए उनसे एक बड़ा वादा किया है. आइए जानते हैं कि अक्षय ने बर्थडे पर अपने फैंस से क्या कहा है?
बर्थडे पर अक्षय ने फैंस से किया ये खास वादा
अपने जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी फिल्म हैवान की कुछ झलकियां दिखाई. इसे शेयर करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'एक छोटी सी बात, मेरे बर्थडे पर...जो अच्छा दिखता है, वह हमेशा अच्छा नहीं होता और जो बुरा दिखता है, वह हमेशा बुरा नहीं होता. मुझे हैवान ने शायद ये ही बात सिखाई है.'
ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने डेढ़ साल फ्री में की थी नौकरी, वेटर और शेफ रहे, जानें खास बातें
अक्षय कुमार ने आगे लिखा, 'उस प्यार के लिए धन्यवाद जो आपने मुझे इतने सालों में दिया है. मैं इस फ्राइडे को आपको अपना एक ऐसा रूप दिखाऊंगा जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. मिलते हैं सिनेमाघरों में. प्यार और दुआओं के साथ, अक्षय.' अक्षय ने ये जानकारी भी दी कि हैवान के लिए एडबांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
View this post on Instagram
11 सितंबर को रिलीज हो रही है 'हैवान'
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म हैवान 11 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में उनके साथ अहम किरदार में सैफ अली खान भी नजर आएंगे. हैवान के जरिए दोनों स्टार्स 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों ने आखिरी बार स्क्रीन साल 2008 की फिल्म 'टशन' में शेयर की थी.
निगेटिव रोल में हैं अक्षय कुमार
हैवान में अक्षय एक खूंखार विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. मूवी के टीजर और फिर ट्रेलर में भी उनका दमदार और खौफनाक अंदाज नजर आया था. बड़े पर्दे पर सुपरस्टार को फैंस विलेन के किरदार में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन दिग्गज फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है. ये एक डार्क एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय और सैफ एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: सड़क पर सोकर गुजारी रातें, अब अरबों के मालिक हैं अनुराग कश्यप, हर महीने कमाते हैं 6 करोड़