पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार, शेयर की खास पोस्ट
IANS एजेंसी September 09, 2026 10:12 PM

बिजनेसमैन और एक्टर राज कुंद्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश किया है. शिल्पा ने राज के साथ बिताए कई खास पलों का एक मोंटाज वीडियो बनाकर उनके लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा है. 

पति राज के बर्थडे पर शिल्पा ने शेयर की खास पोस्ट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में शिल्पा और राज की साथ की कई यादें देखने को मिलती हैं. पोस्ट के साथ शिल्पा ने राज की खुशी और अच्छी हेल्थ की भी कामना की है. उन्होंने लिखा कि उनके लिए हर दिन खास है, लेकिन राज का जन्मदिन उनके लिए और भी खास है. उन्होंने अपने पति की जिंदगी में हमेशा प्यार, हंसी और खुशियां बनी रहने की दुआ की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

शिल्पा ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि वह राज के साथ जिंदगी के हर पल को जीना चाहती हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आने वाला साल भी राज को परेशान करने, उनके साथ हंसने और ढेरों यादें बनाने वाला हो. अपने मैसेज के आखिर में शिल्पा ने कहा कि राज के साथ जिंदगी और भी ज्यादा मीठी है.

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

शिल्पा और राज की मुलाकात एक परफ्यूम ब्रांड से जुड़े प्रमोशनल काम और बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया. साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली थी.

22 नवंबर 2009 को महाराष्ट्र के खंडाला में दोनों की शादी हुई थी. शादी में पंजाबी और साउथ इंडियन ट्रेड्शन्स की झलक देखने को मिली थी. शिल्पा कर्नाटक की ‘बंट’ कम्यूनिटी से आती हैं, जबकि राज का परिवार पंजाबी है. शादी के दौरान शिल्पा ने डिजाइनर तरुण तहलियानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी.

शिल्पा और राज दो बच्चों के माता-पिता हैं. उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है, जबकि बेटी का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा है.


शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'सुखी' में नजर आई थीं. इस फिल्म की डायरेक्टर सोनल जोशी थीं. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ अमित साध, डेलनाज ईरानी, कुशा कपिला और पवलीन गुजराल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.