बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. अब उन्होंने साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के सपोर्ट में आवाज उठाई है. कंगना ने महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश पर अपनी बात रखी. कंगना ने कहा कि अक्सर कामयाब और पावरफुल महिलाओं के चरित्र को निशाना बनाकर उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की जाती है.
कंगना रनौत ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में कंगना रनौत ने सवाल उठाया कि आखिर बार-बार महिलाओं को ही निशाना क्यों बनाया जाता है. सांसद ने डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक के बाद तृषा कृष्णन से जुड़े मामले का जिक्र किया. हालांकि, कंगना ने तृषा का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन तमिलनाडु की राजनीति में हालिया विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि उनका इशारा किस ओर था.

'जब गाली और चरित्र पर हमला होता है तो...'
कंगना ने कहा, 'आपने देखा कि तमिलनाडु में क्या हुआ. वहां एक बहुत सम्मानित और दिग्गज कलाकार को ऐसे मामले में ट्रोल किया गया, जिसमें रिश्ता दोनों पक्षों के बीच था. लेकिन जब अपशब्द कहने, गाली देने या किसी के बारे में बेहद खराब बातें कहने की बात आती है, तो सबसे पहले महिलाओं को ही निशाना बनाया जाता है.'
VIDEO | BJP MP Kangana Ranaut (@KanganaTeam) says, "We all know it, it is not only limited to India, it is there in the entire world, be it any woman, whether she is a working woman, successful woman, leader, is at a powerful position, always her character is talked to demean… pic.twitter.com/UJ65XQsnhv
— Press Trust of India (@PTI_News) September 7, 2026
'महिलाओं को पीछे खींचने की हर मुमकिन कोशिश की जाती है'
उन्होंने आगे कहा, 'आप सभी जानते हैं कि महिलाओं के प्रति इस तरह का रवैया सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. पूरी दुनिया में महिलाओं के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता है. दुनियाभर में कामकाजी महिलाओं, राजनीति में सक्रिय महिलाओं और अभिनेत्रियों को निशाना बनाया जाता है. उन्हें पीछे खींचने की हर मुमकिन कोशिश की जाती है.'
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन एक रैली में पहुंचे थे. ये रैली कावेरी जल बंटवारे को लेकर आयोजित की गई थी. इसी दौरान भीड़ ने तृषा कृष्णन का नाम लेना शुरू कर दिया, जिसके बाद उदयनिधि ने 'डबल मीनिंग' जैसी अश्लील और अभद्र बयान दिया. इस बयान के बाद मामला काफी विवादों में आ गया. अगले दिन, उदयनिधि को सुबह 10 बजे चेन्नई में उनके घर से गिरफ्तार किया गया और तंजावुर ले जाया गया. इसके बाद उदयनिधि स्टालिन ने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

:-‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा
क्या विजय थलापति को डेट कर रहीं तृषा कृष्णन?
तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले काफी समय से उनका नाम तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है. चाहे कोई राजनीतिक इवेंट हो या फंक्शन, दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं. हाल ही में चेन्नई में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा की मौजूदगी को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया.
VIDEO | Actor Trisha joins Independence Day function in Chennai; sits with Tamil Nadu CM Vijay's parents.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/vGqEMZahXU
संगीता सोरनालिंगम ने वापस ली तलाक की अर्जी
दरअसल, विजय ने 15 अगस्त को चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया. इस खास मौके पर उनके माता-पिता भी मौजूद रहे. वहीं, समारोह में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं, जो विजय के माता-पिता के साथ बैठी दिखाई दीं. बता दें कि विजय का पत्नी संगीता सोरनालिंगम से अभी तलाक नहीं हुआ है. उन्होंने हाल ही में तलाक की अर्जी वापस ली है. ऐसे में इवेंट में तृषा की मौजूदगी ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए.