फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'घमासान' के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में प्रतीक गांधी और अरशद वारसी लीड रोल में नजर आएंगे. हाल ही में एक बातचीत के दौरान तिग्मांशु ने खुलासा किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी करने के बाद उन्होंने एक लीड रोल के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया था. हालांकि, शाहरुख खान ने इस ऑफर को ठुकरा दिया.
शाहरुख खान ने रिजेक्ट की तिग्मांशु धूलिया की फिल्म
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को उस पुलिस ऑफिसर के रोल के लिए अप्रोच किया था, जिसे बाद में फिल्म में प्रतीक गांधी ने निभाया. शाहरुख के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'सच बताऊं तो जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी, तो सबसे पहले मैं शाहरुख खान के पास गया था, उस किरदार के लिए जो फिल्म में प्रतीक गांधी निभा रहे हैं.
उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी और वो शाहरुख खान हैं, उनका दिल फुटबॉल फील्ड जितना बड़ा है. हम दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं, 'दिल से' के दिनों से. फिल्म 'जीरो' में मैंने उनके पिता का किरदार भी निभाया था. उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी और मुझसे कहा, 'यार तिशू, मैं इस तरह की रियलिस्टिक फिल्में नहीं करता हूं यार.''
ः 'मैंने अपना 1000% दिया था', ‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी
अरशद वारसी ने भी शाहरुख खान के इस फैसले को सही बताया. उन्होंने कहा, 'मैं समझ सकता हूं. मैं भी उन्हें टॉम क्रूज की तरह देखना चाहता हूं. बस यही बात है. अगर वो बेचारा कुछ रियलिस्टिक करने लगेगा तो मुझे ही दिक्कत होने लगेगी.'
'घमासान' के बारे में
बता दें, 'घमासान' को हिंदी पट्टी की पृष्ठभूमि पर बनी कहानी बताया जा रहा है, जिसमें दो पुरुषों के बीच दोस्ती और दुश्मनी के जरिए उनके रिश्तों में छिपे तनाव को दिखाया गया है. फिल्म में कानून के दोनों तरफ खड़े किरदार सूखे और वीरान इलाकों से गुजरते हैं. फिल्म 11 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी.
'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान
वहीं शाहरुख खान की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार नजर आएंगे.
ः सुपरहिट रही 'आवारापन 2', जानें-कितना रहा इमरान हाशमी की फिल्म का क्लोजिंग कलेक्शन?