दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किसके जैसी दिखती है बेटी दुआ?
निशा शर्मा September 09, 2026 10:12 PM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. इस जोड़ी ने इस साल की शुरुआत में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. वहीं मंगलवार, 8 सितंबर को इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मैटरनिटी फोटो शूट की तस्वीरें शेयर की. इन फोटोज में इस जोड़ी की बेटी दुआ ने सारी लाइमलाइट बटोर ली.चलिए यहां जानते हैं कि दुआ अपनी मम्मी दीपिका या पापा रणवीर में से किस पर गई है?

दीपिका-रणवीर ने शेयर की बेटी दुआ संग तस्वीरें
दुआ के सेकेंड बर्थडे के मौके पर शेयर की गई इस पोस्ट में वह बहुत ही प्यारे अंदाज में अपनी मम्मी और पापा के साथ पोज देती नजर आईं. ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दीपिका और रणवीर अपनी दो साल की बेटी के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती भी दिख रही हैं. 

:-सुपरहिट रही 'आवारापन 2', जानें-कितना रहा इमरान हाशमी की फिल्म का क्लोजिंग कलेक्शन?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

दीपिका या रणवीर में से किस पर गई हैं दुआ?
बता दें कि. जहाँ फैंस इस कपल की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर बहुत खुश हुए, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दीपिका और रणवीर सिंह की पुरानी तस्वीरों की तुलना दुआ की नई तस्वीर से की और सबने माना कि वह बिल्कुल रणवीर की "हमशक्ल" है. एक फैन ने लिखा, "दीपिका के जींस ने तो कोशिश भी नहीं की, क्योंकि छोटे रणवीर और दुआ के दांत भी एक जैसे हैं." एक और फैन ने रणवीर और दुआ की तस्वीर साथ में शेयर की और उसे "रणवीर की छोटी हमशक्ल" कहा, जबकि एक और यूजर ने दुआ को "रणवीर का छोटा आईना" बताया.

 

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने वाली हैं. इन सबके बीच वो अपना काम भी जारी रखे हुए हैं. एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे  सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान और सुहाना खान भी हैं. दीपिका एटली की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'राका' में भी नजर आएंगीं. इसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं.

वहीं, धुरंधर फ्रेंचाइजी की ब्लॉकबस्ट सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अब अपने अगले प्रोजेक्ट, जॉम्बी फिल्म 'प्रलय' में बिजी हैं. इसकी शूटिंग पिछले महीने मुंबई में शुरू हुई थी. बताया जा रहा है कि एक्टर ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए कुछ समय का पैटरनिटी ब्रेक लेने से पहले फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा पूरा कर लेंगे. 

:-'मिर्जापुर द मूवी' ने मंगलवार भी काटा बवाल, 7 फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त, 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.