'मिर्जापुर द मूवी' ने मंगलवार को भी काटा बवाल, 7 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
निशा शर्मा September 09, 2026 10:12 PM

पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार और रवि किशन स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कमाल कर रही है.जबरदस्त ओपनिंग वीकेंड के बाद इसकी कमाई में पहले मंडे को मंदी भी देखी गई फिर भी इसका सोमवार का कलेक्शन जबरदस्त रहा और महज चार दिन में इसने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया. अब पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी इसने खूब नोट छाप लिए हैं. चलिए यहां इसके 5वें दिन यानी ट्यूज्डे का कलेक्शन जानते हैं.

'मिर्जापुर द मूवी' ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
'मिर्जापुर द मूवी' उम्मीद से कहीं बढ़कर बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि वीकडेज में भी ये फिल्म करोड़ों कूट रही है. पहले मंडे टेस्ट में टॉप करने के बाद अब रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इसकी कमाई में फिर तेजी देखी गई. दरअसल ब्लॉकबस्टर ट्यूज्डे के चलते टिकटों की कीमत कम होने की वजह से इसे 5वें दिन फिर खूब दर्शक मिले. 

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 25.75 करोड़ से खाता खोलने के बाद इस फिल्म ने दूसरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 36 करोड़ कमाए. वहीं चौथे दिन का कलेक्शन 16 करोड़ रुपये रहा.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 15.35 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 125.10 करोड़ रुपये हो गई है.

:-‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा

पहले मंगलवार बनाया ये सॉलिड रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के पांचवें दिन 20 करोड़ नेट का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही, यह 'आवारापन 2' (10.26 करोड़) की कमाई से लगभग दोगुनी कमाई करके साल 2026 की पहले मंगलवार सबसे ज्याजा कमाई करने वाली बॉलीवुड की तीसरी फिल्म बन गई है.

ये हैं 'पहले मंगलवार' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की टॉप फिल्में

  • धुरंधर 2 – 58 करोड़
  • बॉर्डर 2 – 23.31 करोड़
  • मिर्जापुर 2- 15.35 करोड़
  • आवारापन 2 – 10.26 करोड़
  • धमाल 4 – 9.9 करोड़
  • भूत बंगला – 9.3 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल – 9.25 करोड़
  • कॉकटेल 2 – 7.35 करोड़

दूसरे वीकेंड तक 200 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री?
खबरों के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' की लागत 90-100 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हालांकि, फिल्म मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियली इसके बजट का खुलासा नहीं किया है. लेकिन, अगर बताए गए बजट और कलेक्शन को देखें, तो फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में ही अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर डाली है. फिल्म की जबरदस्त रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी और 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी.

:-मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.