Train Cancelled: सितंबर और अक्टूबर में इन तारीखों पर नहीं चलेंगी कई ट्रेनें, रेलवे ने की रद्द
शैलजा पांडे September 10, 2026 03:12 AM

त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है. अब कुछ दिन में गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है, फिर उसके बाद अक्टूबर के महीने में नवरात्रि और दशहरा जैसे बड़े त्योहार आएंगे. ऐसे में घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट मिलनी तो मुश्किल हो जाएगी. कई लोग पहले से ही टिकट बुक कर लेते हैं. अगर आपने ट्रेन टिकट बुक तो कर ली है, लेकिन रेलवे आपकी ट्रेन को रद्द कर दें तो आप क्या करेंगे? 

दरअसल, सितंबर-अक्टूबर के महीने में रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. क्योंकि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवी रेल लाइन का काम होने वाला है, जिसके कारण ये फैसला लिया गया है. अगर आप भी इस रूट की किसी ट्रेन से सितंबर-अक्टूबर के महीने में सफर करने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले अपनी ट्रेन की ताजा जानकारी देखना न भूलें.

  • ट्रेन नंबर 12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस सितंबर में 28 और अक्टूबर में 12 को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30  सिंतबर और 14 अक्टूबर को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस सितंबर में 25,26,27,28,29,30 और अक्टूबर में 1,2,4,5,6,7,11,12,13 को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस सितंबर में 26,27,28,29,30 और अक्टूबर में 1,2,3,5,6,7,8,12,13,14 को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-CSMT दुरन्तो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस सितंबर में 25,26,27,28,29,30 और अक्टूबर में 1,2,4,5,6,7,11,12,13 अक्टूबर को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस सितंबर में 25,26,27,28,29,30 और अक्टूबर में 1,2,4,5,6,7,11,12,13 अक्टूबर को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस 29 सितंबर को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को रद्द.
  • ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर रद्द.
  • ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द.

सबसे पहले तो आप ये चेक करें कि जिस ट्रेन से आप सफर करने वाले थे वो ट्रेन भी रद्द हो गई है. अगर हां, तो उसके बाद आप दूसरे विकल्प देखना शुरू कर दें. अगर आपका सफर करना काफी जरूरी है तो इस तरीकों को अपनाएं.

  • आप ट्रेन की जगह बस से सफर कर सकते हैं.
  • अगर सफर करना जरूरी नहीं है तो आप यात्रा की तारीख बदल सकते हैं.
  • वहीं आप उसी रूट की दूसरी कोई ट्रेन देख सकते हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.