शादी-डेटिंग से क्यों दूर हैं मनोज तिवारी की बेटी रीति? 'बिग बॉस 20' में खोला राज
दीक्षा शर्मा September 10, 2026 07:42 PM

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं. शो में उनका बेबाक अंदाज और गेम प्लान दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. हालिया एपिसोड में रीति ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो सिंगल हैं और फिलहाल उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है. रीति ने ये भी बताया कि वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं.

'टाइम वेस्ट टाइप लगता है'
जब कनिका मान ने रीति तिवारी से पूछा कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. रीति ने कहा, 'टाइम वेस्ट टाइप लगता है. क्योंकि जब आप एक स्ट्रॉन्ग और इंडिपेंडेंट वुमन हो, तो एक खास तरह का आदमी ही आपको समझ सकता है और आपके साथ रह पाता है. मेरी लाइफ में जो भी दो लोग अब तक आए हैं, उन्होंने मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की है, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता.'

:- कम बजट, बंपर कमाई! 'हनुमान अंश' से पहले इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

'मैंने अपने माता-पिता का तलाक देखा है...'
रीति ने आगे कनिका की सक्सेसफुल लाइफ का उदाहरण देते हुए कहा, 'जैसे आप अपनी जिंदगी में एक अच्छी जगह पर हो, लेकिन मैंने अभी शुरुआत ही की है. इस पॉइंट पर मैं अपनी लाइफ का कंट्रोल किसी और को नहीं सौंप सकती.' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अपने माता-पिता का तलाक देखा है. मेरी मां सिंगल मदर हैं और मैंने उन्हें स्ट्रगल करते देखा है. मैंने यही समझा है कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना सबसे जरूरी है. इसी समझ के साथ मेरा फोकस सिर्फ अपने करियर पर है. मैं सिर्फ पैसा कमाना चाहती हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

रीति तिवारी ने क्या कहा?
रीति ने आगे कहा, 'मैं जानती हूं और मानती भी हूं कि बहुत सी महिलाएं ऐसी होंगी, जो शादी करके खुश रहती हैं. उन्हें अच्छा पति मिला होगा और उनके सपने भी वैसे ही होंगे. लेकिन मेरे सपने वैसे नहीं हैं.'

रीति तिवारी का छलका दर्द
हाल ही के एक एपिसोड में रीति ने बताया कि मनोज तिवारी की बेटी होने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर रेप और जान से मारने की धमकियां मिलती हैं. शो के दौरान रीति तिवारी अपनी साथी कंटेस्टेंट्स मैरी कॉम, अरिश्फा खान और उदिती सिंह के साथ बैठकर बात कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने बताया कि मीडिया और पब्लिक के सामने बोलने पर उन पर हमेशा डबल प्रेशर रहता है. वो जो भी बोलती हैं, लोग तुरंत उसे उनके पिता से जोड़ देते हैं.

मुझे जान से मारने की धमकियां आती हैं...
रीति ने कहा, 'लोग कहते हैं कि मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया, वो ऐसी है. लोग मेरे पर्सनल थॉट्स को भी पापा की राय मान लेते हैं. इसी वजह से मुझे ट्रोलिंग और नफरत का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि मुझे रेप की धमकियां आती हैं, जान से मारने की धमकियां आती हैं. क्योंकि मैं मनोज तिवारी की बेटी हूं.'

बता दें कि रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं. मनोज और रानी ने 1999 में शादी की थी. करीब 13 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2012 में तलाक ले लिया. इसके बाद मनोज तिवारी ने साल 2020 में सुरभि से दूसरी शादी की.

:- 80s Retro AI Trend: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर परिणीति-राघव तक, स्टार्स पर चढ़ा विंटेज खुमार

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.