ट्रैक्टर से दबकर बच्ची की मौत
Tarunmitra September 08, 2024 06:42 AM

चतरा। खेलने के क्रम में ट्रैक्टर से दबकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। यह घटना चतरा जिले के पत्थलगडा थाना क्षेत्र के कोदवारी गांव में हुई है। ट्रैक्टर के नीचे एक साल का बच्चा खेल रहा था। ट्रैक्टर के चालक बच्चे को वहां से हटा दिया और ट्रैक्टर निकालना चाहा तो इसी बीच बच्चा फिर से आ गया। चक्का के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पत्थलगडा पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मृतक का दादा का नाम गंदौरी भुईंया है। ट्रैक्टर उसी के घर के आगे लगा रहता था।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.