पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई के खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जुबेर शमशाद खान के रूप में हुई है। उसने फेसबुक के जरिए महिला से संपर्क साधा और उसे भारी मुनाफे का लालच देकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए उकसाया।
ALSO READ:
महिला मुंबई के गोरेगांव इलाके की रहने वाली है। उन्होंने अक्टूबर 2020 से मार्च 2025 के बीच विभिन्न लेन-देन में कुल 78,82,684 रुपए का निवेश किया। ठगी का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपनी निवेश की गई राशि वापस लेने की कोशिश की।
ALSO READ:
अधिकारी ने बताया, जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने 15 मई को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour