कॉर्पोरेट की भागदौड़ के बीच ‘बेस्ट बॉस’ की चर्चा आज के दौर में जहाँ कॉर्पोरेट लाइफ का मतलब सिर्फ तनाव, लंबे काम के घंटे और वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी रह गया है, वहीं दिल्ली के एक CEO ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। उद्यमी रजत ग्रोवर ने मदर्स डे के इस खास मौके पर अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐसे तोहफे का ऐलान किया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। रजत का मानना है कि माता-पिता अपनी पूरी जिंदगी बच्चों की खुशियों के लिए कुर्बान कर देते हैं, लेकिन बदले में कभी कुछ नहीं मांगते। अब वक्त आ गया है कि बच्चे भी उनके लिए कुछ खास करें।
CEO ने मदर्स डे पर लुटाया प्यार: पैसे भी और छुट्टियां भी रजत ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस शानदार पहल की जानकारी दी। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी कंपनी कर्मचारियों को अपने माता-पिता के साथ घूमने जाने के लिए ₹10,000 की नकद आर्थिक सहायता देगी। इतना ही नहीं, इसके साथ ही 3 दिन की स्पेशल छुट्टी भी दी जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि ये छुट्टियां ‘पेड लीव’ (सवैतनिक अवकाश) होंगी, यानी सैलरी भी नहीं कटेगी और कर्मचारी के रेगुलर लीव बैलेंस पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। रजत ने कहा कि माता-पिता ने हमारे लिए अपने सपनों और ऊर्जा का त्याग किया है, इसलिए अगर वे कहीं घूमना चाहते हैं, तो अब उन्हें और इंतजार नहीं कराना चाहिए।
सोशल मीडिया पर उमड़ा लोगों का प्यार रजत ग्रोवर की इस पहल ने सोशल मीडिया पर इंटरनेट यूजर्स को भावुक कर दिया है। वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “काश! पूरी दुनिया के बॉस इसी तरह सोचने लगें।” वहीं एक अन्य यूजर का कहना था, “आज के कड़े कॉर्पोरेट कल्चर में ऐसी सोच मिलना बहुत दुर्लभ है।” कई लोग तो रजत को ‘बॉस ऑफ द ईयर’ का खिताब दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के कदम न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि हमें परिवार की अहमियत भी याद दिलाते हैं।
शादी में ‘जूता चुराई’ बना जंग का मैदान इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो भी चर्चा में है जहाँ जूता चुराई की रस्म के दौरान शादी का माहौल जंग के मैदान में बदल गया। खबर है कि रस्म के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को मुक्का जड़ दिया, जिसके बाद जमकर लात-घूंसे चले। जहाँ एक तरफ CEO की पहल खुशियाँ बांट रही है, वहीं शादी का यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है।