
jaipur, 9 मई . Gujarat टाइटंस (जीटी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में रनों के अंतर से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज है. इस टीम ने Saturday को आईपीएल 2026 के 52वें मैच में Rajasthan रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 77 रन से मुकाबला अपने नाम किया.
Gujarat टाइटंस ने साल 2023 में Mumbai इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर मैच में 62 रन से जीत दर्ज की थी. साल 2022 में जीटी ने इतने ही अंतर से Lucknow सुपर जायंट्स को शिकस्त दी थी. साल 2025 में Rajasthan रॉयल्स के खिलाफ 58 रन से जीत दर्ज करने से पहले यह टीम साल 2023 में Lucknow सुपर जायंट्स को 56 रन से शिकस्त दे चुकी थी.
यह रनों के अंतर से आईपीएल इतिहास में Rajasthan रॉयल्स की चौथी सबसे बड़ी हार भी है. आरआर साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru के खिलाफ 112 रन से मैच गंवा चुकी है, जबकि साल 2025 में इस टीम ने Mumbai इंडियंस के खिलाफ 100 रन से हार का सामना किया था. साल 2021 में Gujarat टाइटंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 86 रन से मैच हार चुकी है.
Rajasthan रॉयल्स ने साल 2025 के बाद से jaipur में अपने 8 में से 7 मैच गंवाए हैं. वहीं, Gujarat टाइटंस अब तक Rajasthan रॉयल्स के खिलाफ 10 में से 7 मैच जीत चुकी है, जिसमें jaipur में खेले गए 4 मुकाबलों में 3 जीत शामिल हैं.
सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी Gujarat टाइटंस ने साईं सुदर्शन (55) और कप्तान शुभमन गिल (84) की शानदार पारियों के साथ निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए. इसके जवाब में Rajasthan रॉयल्स 16.3 ओवरों में महज 152 रन पर सिमट गई. इस पारी में रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. टाइटंस की तरफ से राशिद खान ने 33 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए.
इस जीत के साथ Gujarat टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. इस टीम ने 11 में से 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि हार के बाद Rajasthan रॉयल्स पांचवें पायदान पर खिसक गई है. रॉयल्स ने 11 में से 5 मैच गंवा दिए हैं.
–
आरएसजी