Shani Jayanti : इन राशि वालों के लिए खास है शनि जयंती, जरूर करें शनि देव की पूजा और मंत्र जाप
Himachali Khabar Hindi May 10, 2026 03:42 AM

हिमाचली खबर: Shani Jayanti Upay: 16 मई को इस वर्ष 2026 शनि जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। शनि जयंति का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता है। भगवान सूर्य और छाया के पुत्र शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या को हुआ था। इसलिए इस दिन को शनि जयंति के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल शनि जयंति का पर्व शनिश्चरी अमावस्या के साथ पड़ा रहा है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष 2026 में एक ऐसा दुर्लभ संयोग है, जो कई वर्षों में एक बार बनता है। यह दिन शनि देव को प्रसन्न करने, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत पाने और शनि दोष को शांत करने के लिए शुभ माना जा रहा है।

किन मंत्रों का जाप से शनि देव होते है प्रसन्न ?

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ,कुछ मंत्रों का जाप करने से शनि देव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इनकी पूजा भी कुछ खास लोगों को जरूर करनी चाहिए।

करें 3 मंत्रों का जाप

ॐ शं शनैश्चराय नमः
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम्। छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥

किन लोगों को जरूर करनी चाहिए शनि देव की पूजा
  • कुंडली में शनि दोष

ज्योतिषयों के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष है वो भी पर पूजा कर सकते हैं। शनि जयंती पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं, शनि चालीसा का पाठ जरूर करें और पूजा के बाद जरूरतमंदों को दान भी करें।

  • मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ,मेष राशि वाले जातकों को शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। कहते है, मेष राशि में शनि नीच के होते हैं। इसलिए मेष राशि वालों को नियमित रूप से और शनि जयंती वाले दिन विधिविधान से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।

  • कुंभ और मकर राशि

कुंभ और मकर राशि दोनों राशियों को भी शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से इन राशियों के जातकों की जिंदगी में स्थिरता आएगी और जीवन में आने वाली बाधाएं धीरेधीरे खत्म होने लगेगी।

  • तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले जातकों को जरूर करनी चाहिए। शनि इस राशि में उच्च के होते हैं। अगर इस राशि के जातक शनिदेव की हमेशा पूजा करें तो इनके मानसम्मान और पद में वृद्धि होती है। शनि जयंती पर सच्चे मन से शनिदेव की पूजा करने से तुला राशि वालों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.