टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, हमने 10-15 रन अतिरिक्त बनाए: शुभमन गिल
Indias News Hindi May 10, 2026 03:43 AM

jaipur, 9 मई . आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में Gujarat टाइटंस (जीटी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Rajasthan रॉयल्स (आरआर) को 77 रनों से हराया. इस सीजन की सातवीं जीत से जीटी के कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि स्कोरबोर्ड पर 10 से 15 अधिक रन लगाने का टीम को फायदा मिला.

Rajasthan रॉयल्स के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद गिल ने कहा, “बहुत खुश हूं, यह हमारी क्लीन जीत थी. हमने बोर्ड पर 10-15 रन अतिरिक्त लगाए. स्पिनर्स के खिलाफ खेलना आसान नहीं था. हमने 230 रन बनाए, हमें हमेशा पता था कि पावरप्ले के बाद हमारा गेम अच्छा होगा. हमने भी यही सोचा था, बस गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखना है.”

उन्होंने आगे कहा, “स्पिनर्स के खिलाफ खेलना आसान नहीं था. कुछ ओवर ऐसे थे जहां हमें बाउंड्री नहीं मिलीं, लेकिन आखिरी ओवर में हमने इसे अच्छे से कवर किया. शुरू में विकेट लेने से हमारे गेंदबाजों को अटैक करने का मौका मिला. यही सोच है कि हमेशा अटैक करते रहो और विकेट लेते रहो. टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. हमारा अगला गेम घर पर है. मेरा टखना मुड़ गया था, लेकिन आधे घंटे बाद यह थोड़ा ठीक हो गया.”

सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए Gujarat टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 229 रन लगाए. टीम की ओर से साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, शुभमन गिल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. अंत के ओवरों में वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, तो राहुल तेवतिया ने 14 रनों का योगदान दिया.

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए Rajasthan रॉयल्स की पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई. आरआर की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, तो वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए. गेंदबाजी में Gujarat टाइटंस की ओर से राशिद खान ने सिर्फ 33 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि जेसन होल्डर ने 12 रन देकर 3 विकेट निकाले. कगिसो रबाडा ने 2 विकेट चटकाए.

एसएम/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.