केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करने वाला है. इसको लेकर डिजिलॉकर पोर्टल पर एक अपडेट आया है. डिजिलॉकर पर ‘Coming Soon’ लिखा आ रहा है, जिससे ये संकेत मिलता है कि सीबीएसई रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है. अगर पिछले ट्रेंड्स को देखें तो सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 12 या 13 मई को आ सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी सटीक तारीख या समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है.
कहां-कहां देख सकते हैं रिजल्ट?जब रिजल्ट जारी हो जाए, तो छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और results.cbse.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे. इसके अलावा पिछले सालों की तरह रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर भी उपलब्ध कराई जाएगी, जहां से छात्र अपने कक्षा 12वीं के प्रमाण पत्र और स्कोरकार्ड की वैरिफाइड कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं.
डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?सीबीएसई के नियमों के मुताबिक, कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्यौरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. अगर किसी छात्र को इससे कम अंक आते हैं तो उसे फेल माना जाएगा. हालांकि ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से पास होने के लिए सीबीएसई दोबारा मौका भी देता है.
ये भी पढ़ें: हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 83.87% स्टूडेंट्स पास, कांगड़ा की अनमोल बनीं टॉपर