श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. टीम में गुरनूर बराड़ को जगह मिली है. ऑलराउंडर सारांश जैन भी टीम में शामिल हुए हैं. टीम में सिराज, बुमराह और कृष्णा भी हैं. हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया है. टीम में सरफराज, आकिब नबी जैसे खिलाड़ी नहीं चुने गए हैं. शाहबाज अहमद को भी टीम में मौका नहीं मिला. खैर अब सवाल ये है कि श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी?
श्रीलंका के खिलाफ बेस्ट प्लेइंग इलेवनश्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में मुमकिन है कि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाए, इसलिए उनकी जगह गुरनूर बराड़ को टेस्ट में डेब्यू कराया जा सकता है. उनके अलावा पहली बार टीम में शामिल हुए स्पर्श जैन को भी मौका मिल सकता है. स्पर्श ऑफ स्पिनर होने के साथ-साथ बैटिंग भी करते हैं. श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ वो काफी असरदार हो सकते हैं. इनके अलावा साई सुदर्शन अगर फिट नहीं रहे जो देवदत्त पडिक्कल को नंबर 3 पर मौका मिल सकता है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह/गुरनूर बराड़.
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडियाशुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूलपहला टेस्ट मैच: 15-19 अगस्त, 2026, गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा
दूसरा टेस्ट मैच: 23-27 अगस्त, 2026 को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में खेला जाएगा.
प्रैक्टिस मैच: कोलंबो में 7 अगस्त, 2026 से चार दिवसीय मुकाबला.